शाओमी मी फैन फेस्ट Xiaomi Mi Fan Fest सेलः में मिल रहे हैं स्मार्टफोन , स्मार्ट टीवी और अन्य प्रोडक्ट Xiaomi के प्रशंसकों के लिए दो दिन खुशखबरी भरे हो सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार को Xiaomi मी फैन फेस्ट का आयोजन कर रही है, जिसमें उसके उत्पाद छूट के साथ मिलेंगे। बुधवार रात 12 बजे से शुरू हो चुकी Xiaomi की इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, एक्सेसरीज़ को छूट के साथ बिक्री के लिए उतारा गया है। ग्राहकों को इस सेल में 7,500 या इससे ऊपर की खरीदारी पर 5 फीसदी की तत्काल छूट दी जाएगी। यह छूट एसबीआई कार्ड धारकों के लिए होगी। साथ ही Xiaomi का रेडमी नोट 5 प्रो खरीदने पर मी इयरफोन मुफ्त में दिए जाएंगे। इसी के साथ ही Xiaomi का नया स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस जीतने का मौका भी ग्राहकों को मिलेगा। यह योजना म्यूज़िकल.एलवाई चैलेंज के तहत लाई गई है, जिसकी वैधता 31 मार्च से 6 अप्रैल तक है। कंपनी ने 4 लाख कीमत के कूपन भी जारी किए हैं, जिन्हें हासिल करने का मौका यूज़र को मिल सकता है। गुरुवार को मी फैन सेल में Redmi 5A भी जीतने का मौका है।...