Skip to main content

Posts

Showing posts from January 29, 2018
Moto X4 का 6 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत Gadgets 360 Staff |  Updated: Jan 29, 2018 15:12 IST मोटोरोला ने भारत में अपने मोटो एक्स4 स्मार्टफोन का पावरफुल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। मोटो एक्स4 का नया वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ आएगा। याद रहे कि Moto X4 को भारत में बीते साल  नवंबर में लॉन्च किया गया था। इस वक्त दो वेरिएंट उतारे गए थे। नया वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मोटो हब में उपलब्ध होगा। मोटो के इस फोन की कीमत 24,999 रुपये होगी। मोटो एक्स4 का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में मिलता है, जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।  मोटो एक्स4  का नया वेरिएंट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। ज्ञात हो कि इस फोन के पुराने वेरिएंट को भी लेटेस्ट एंड्रॉयड का अपडेट मिलने लगा है। 24,999 रुपये वाले ज़्यादा पावरफुल मोटो एक्स की बिक्री 31 जनवरी से शुरू होगी। डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट फ्लैश मॉड्यूल के अलावा, स्मार्टफोन की ख...

कूलपैड कूल 1, नोट 5 और नोट 5 लाइट स्मार्टफोन हुए सस्ते, जानें नई कीमतें

कूलपैड कूल 1, नोट 5 और नोट 5 लाइट स्मार्टफोन हुए सस्ते, जानें नई कीमतें स्मार्टफोन की कीमत घटा दी है। इनमें से एक स्मार्टफोन पहले से बजट रेंज में शामिल था लेकिन कंपनी ने बाकी दो मिडरेंज फोन की कीमत में कटौती कर उन्हें भी बजट स्मार्टफोन की श्रेणी में ला दिया है। बजट सेगमेंट में बेहतर हार्डवेयर वाले फोन के लिए जानी जाने वाली कंपनी Cool1 Dual (4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज) पर 6,000 रुपये की छूट लेकर आई है। वहीं, इसी स्मार्टफोन (3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट) पर कंपनी ने 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है।   इसके अलावा कंपनी ने अपने दो अन्य फोन Coolpad Note 5 और  Coolpad Note 5 Lite के दाम भी घटाए हैं। कूलपैड इन स्मार्टफोन पर क्रमश: 4,000 रुपये और 3,000 रुपये की छूट दे रही है। आइए ऑफर के बारे में जानें   कूलपैड कूल1 डुअल जानकारी दी गई है कि  कूलपैड कूल1  के 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की पुरानी कीमत 14,999 रुपये थी। अब ग्राहक इस फोन को 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वे...

Xiaomi Redmi 5 का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट लॉन्च

Xiaomi Redmi 5 का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट लॉन्च शाओमी ने दिसंबर, 2017 में अपने रेडमी 5 और  रेडमी 5 प्लस  स्मार्टफोन  चीन में लॉन्च  किए थे। लॉन्च के समय कंपनी ने शाओमी रेडमी 5 को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। अब कंपनी ने रेडमी 5 का एक ज़्यादा रैम वाला वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी 5 की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, जिससे फोन का स्क्रीन चौंड़ा हो जाता है। और शाओमी के मुताबिक गेम खेलने और वीडियो के लिए यह शानदार है।  Xiaomi Redmi 5  के नए 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीन में शाओमी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वाले शाओमी रेडमी 5 की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) है। और यह चीन में शाओमी के स्टोर पर खरीदने के लिए  उपलब्ध  है। यह फोन ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। नए वेरिएंट के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पुराने रेडमी 5 वाले ही हैं। शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 ची...

E5 Plus के बारे में चला पता

Motorola E5 और E5 Plus के बारे में चला पता लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला भारत में मोटो एक्स4 के नए वेरिएंट को पेश करने की तैयारी में है। मोटोरोला एक बार फिर सुर्खियों में है और कंपनी के आने वाले ई सीरीज़ के डिवाइस के बारे में पता चला है। मोटो के दो नए डिवाइस को अमेरिका की सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है। अनुमान है कि नए मोटो डिवाइस आने वालो मोटो ई5 और मोटो ई5 प्लस होंगे। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के अपग्रेड वेरिएंट पर काम कर रही है। लिस्टिंग से खुलासा होता है कि आने वाले एक डिवाइस में 4000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी।  एंड्रॉयड हेडलाइंस  ने इन ख़बरों को सबसे पहले सार्वजनिक किया। एफसीसी की वेबसाइट पर मोटोरोला के दो डिवाइस को मॉडल नंबर XT1922-4 और XT1922-5 के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन पिछले मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के अपग्रेड वेरिएंट होंगे। हालांकि, इस लिस्टिंग से इन डिवाइस के फ़ीचर या स्पेसिफकेशन का खुलासा नहीं होता। लेकिन XT1922-4 मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन में मोटो द्वारा 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी हो...

Xiaomi MI 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं होगा MWC 2018 में लॉन्च:

Xiaomi MI 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं होगा MWC 2018 में लॉन्च: रिपोर्ट अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2018 पर हमेशा की तरह तकनीक के दीवानों की नजर टिकी हुई है। शो में कई नामी कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन व अन्य डिवाइस लॉन्च करने वाली हैं। Xiaomi को लेकर सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi MI 7 एमडब्ल्यूसी शो में लॉन्च नहीं करेगी। पहले  खबरें  थीं कि कंपनी मी7 के ऐलान को लेकर एमडब्ल्यूसी 2018 के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी।  एंड्रॉयडहेडलाइन्स.कॉम  और  गिज़्मोचाइना  वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च पर नजरें टिकाए बैठे तकनीक लवर्स को निराशा हाथ लग सकती है।  कंपनी एमडब्ल्यूसी 2018 में अपनी मौजूदगी जरूर दर्ज तो कराएगी लेकिन अफवाह है कि वह अपने फ्लैगशिप फोन मी7 को लेकर कोई घोषणा नहीं करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर दबदबा कायम कर चुकी शाओमी के कुछ उच्च पदस्थ कर्मचारियों ने ऑफ द रिकॉर्ड बताय...

Galaxy S9+ की तस्वीरें लीक

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की तस्वीरें लीक सैमसंग गैलेक्सी एस9  और  गैलेक्सी एस9+  की ताजा तस्वीरें लीक हुईं हैं। इन तस्वीरों को वेंचरबीट के इवान ब्लास ने लीक किया है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि डिज़ाइन के लिहाज़ से आने वाले फोन में पिछली जेनरेशन के  गैलेक्सी एस8  की झलक देखने को मिलेगी। गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच डिस्प्ले जबकि गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच डिस्प्ले होने का पता चलता है। एक दूसरी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि इन फोन में 'इंटेलीजेंट स्कैन' टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसके जरिए फोन से ख़राब रोशनी होने की स्थिति में आइरिस स्कैनर और फेस रिकग्निशन के साथ ज़्यादा बेहतर तरीके से डिवाइस अनलॉक करने में मदद मिलेगी।  जैसा कि हमने बताया, टिप्सटर इवान ब्लास ने 25 फरवरी को लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एस9 सीरीज़ में पुराने डिज़ाइन के  दोहराव की बात कही है । वेंचरबीट की रिपोर्ट में  दावा किया गया है  कि इस साल आने वाले सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कंपोनेट के लिहाज़ से थोड़-बहुत ही अपग्रेड होगा। गैलेक्सी एस9 सीरीज़ को अमेरिका और चीन में...

जल्द मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट

Nokia 3 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट नहीं मिलेगा। इसकी जगह सीधे एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया जाएगा। अब नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल ने खुलासा कर दिया है कि  Nokia 3  के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जल्द ही ज़ारी होगा। और नोकिया 3 यूज़र को भी  ओरियो अपडेट का अनुभव मिलेगा।  नोकिया 3 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने की पुष्टि एचएमडी ग्लोबल के चीफ ऑफिसर जूहो सरविकास ने अपने आधिकारिक  ट्विटर हैंडल  पर की। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''नोकिया 3 के लिए बीटा लैब्स जल्द ही ज़ारी होने वाला है।'' इससे संकेत मिलते हैं कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। जूहो ने नोकिया 2 के बारे में भी ट्वीट किया और कहा कि नोकिया 2 को सीधे एंड्रॉयड 8.1 ओरियो मिलेगा। बता दें कि नोकिया के दूसरे स्मार्टफोन जैसे नोकिया 6 और नोकिया 5 को करीब एक महीने पहले ही ओरियो बीटा अपडेट मिला है। बता दें कि भारत में नोकिया का ...