Skip to main content

Posts

Showing posts from January 30, 2018

Nokia 3310 4जी वेरिएंट लॉन्च,

Nokia 3310 4जी वेरिएंट लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन उम्मीद के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल ने अपने लोकप्रिय नोकिया 3310 का नया 4जी वेरिएंट चीन में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Nokia 3310 4G वेरिएंट को सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक चीन की वेबसाइट पर फोन को  लिस्ट  कर दिया है। नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली फिनलैंड की कंपनी इससे पहले Nokia 3310 के 3जी और 2जी वेरिएंट लॉन्च किए हैं। फ़ीचर फोन का यह नया वेरिएंट युनओएस पर चलता है और वाई-फाई और हॉटस्पॉट सपोर्ट करता है। एचएमडी ने चीन में हैंडसेट को उपलब्ध कराने के लिए चाइना मोबाइल के साथ साझेदारी की है। अभी चीन के बाहर दूसरे बाज़ारों में फोन की उपलब्धता व कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।  नए  नोकिया 3310 4जी  वेरिएंट में 2.4 इंच (320×240 पिक्सल) डिस्प्ले है। नया वेरिएंट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 512 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज है और इसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरि बढ़ाना संभव है। कंपनी का दावा है कि फोन से 12 घंटे तक का 4जी स्टैंडबाय सपोर्ट मि...

Idea दे रही है Karbonn के स्मार्टफोन

Idea दे रही है Karbonn के स्मार्टफोन और फीचर फोन के साथ कैशबैक ज्यादा से ज्यादा यूजर जोड़ने के लिए आइडिया ने भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कार्बन के साथ साझेदारी की है। आइडिया ने कार्बन के स्मार्टफोन और फीचर फोन पर आकर्षक कैशबैक ऑफर लॉन्च किए हैं। नियम और शर्तों के साथ इन कैशबैक ऑफर का लाभ कार्बन के स्मार्टफोन और फीचर फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा। खास तौर से फीचर फोन पर बड़ी छूट दी गई है, जिसके बाद कंपनी का दावा है इस नए प्लान के तहत फीचर फोन खरीदना 'मुफ्त का सौदा' साबित होगा।   स्मार्टफोन पर कितना कैशबैक कार्बन के ए41 पावर  और ए9 इंडियन पर कंपनी 1,500 रुपये का कैशबैक दे रही है। इन दोनों फोन की कीमत 2,999 रुपये व 3,699 रुपये (क्रमश:) है। ए1 पावर की बात करें तो यह स्मार्टफोन बाजार में पहले से उपलब्ध है और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर 3,199 रुपये में बिक रहा है। इस तरह कंपनी का दावा है कि आइडिया के ग्राहक ये 4जी स्मार्टफोन लगभग आधी कीमत में खरीद सकते हैं। कैशबैक की राशि ग्राहक के आइडिया वॉलेट में आएगी। 500 रुपये 18 महीने पूरे होने पर मिलेंगे वहीं, बाकी ...

15,000 रुपये है बजट तो मिलिए

15,000 रुपये है बजट तो मिलिए इन बेहतरीन स्मार्टफोन से अगर आप एक नए स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक हैं, लेकिन एक एंट्री-लेवल हैंडसेट से थोड़ा बेहतर डिवाइस चाहते हैं। तो बाज़ार में आपके लिए 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच इन दिनों बहुत सारे अच्छे विकल्प मौज़ूद हैं। हालांकि, इनमें से कई डिवाइस अपने महंगे वेरिएंट से पिछड़ जाते हैं और ख़ासकर कैमरा डिपार्टमेंट में। हमारी लिस्ट में शामिल स्मार्टफोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस काफ़ी अच्छी है और रेगुलर ऑनलाइन सेल के साथ आपको 15,000 रुपये से कम में भी कई सारे अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। हमने 15,000 रुपये से कम में आने वाले टॉप हैंडसेट की एक लिस्ट बनाई है। हमेशा की तरह ही इन सभी स्मार्टफोन का हमने रिव्यू किया है। और हमने सभी पैरामीटर पर इनकी बैटरी को भी टेस्ट किया है। इस लिस्ट में शामिल सभी फोन पिछले एक साल में ही रिलीज़ हुए हैं। और लगभग सभी कैटेगरी में इनकी रेटिंग भी अच्छी रही। 15,000 रुपये से कम में ये हैं हमारे द्वारा चुने गए बेस्ट फोन। 1. मोटो जी5एस प्लस मोटो जी सीरीज़ के हैंडसेट का इस प्राइस सेगमेंट पर लंबे समय से कब्ज़ा रहा है। और...