Xiaomi Redmi Note 4 बना 2017 में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट शाओमी रेडमी नोट 4 को साल 2017 के दौरान भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट से पता चला है कि 2017 में स्मार्टफोन सेगमेंट में शाओमी के इस स्मार्टफोन की सबसे ज़्यादा यूनिट बिकीं। इस लिस्ट में शाओमी के तीन, सैमसंग के चार, वीवो के दो और ओप्पो का एक फोन शामिल है। एक ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि जियो फोन चौथी तिमाही, 2107 में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन बना। जैसा कि हमने बताया कि काउंटरपॉइंट रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में 2017 की चौथी तिमाही में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया। हमने काउंटरपॉइंट से स्मार्टफोन के कुल बाज़ार में पहुंचने वाले यूनिट की संख्या के बारे में जानने के लिए बात की है।सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में शाओमी रेडमी 4 दूसरे, सैमसंग गैलेक्सी जे2 तीसरे, ओप्पो ए37 चौथे, शाओमी रेडमी 4ए पांचवे, सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट...