Samsung Galaxy A8+ (2018) भारत में लॉन्च, 6 जीबी रैम और दो फ्रंट कैमरे वाला है यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारतीय मार्केट में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) को भारत में लॉन्च कर दिया है। दो फ्रंट कैमरे वाले सैमसंग के इस स्मार्टफोन को इच्छुक ग्राहक 32,990 रुपये में खरीद पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को पहले वियतनाम में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A8+ (2018) एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। खासियतों की बात करें तो यह फोन इनफिनिटी डिस्प्ले वाले डिज़ाइन, वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंट बॉडी और 6 जीबी रैम से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के स्पेसिफिकेशन सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिप है। अंतरराष्ट्रीय मार्...