एलजी के9 LG K9 हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर बार्सिलोना में पिछले महीने आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2018 में LG ने LG K8 के 2018 एडिशन से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने LG K8 को LG K9 नाम से रूस में लॉन्च किया है। नाम को छोड़कर हैंडसेट में फीचर और स्पेसिफिकेशन से जुड़े कोई अहम बदलाव नहीं किए गए हैं। पिछले महीने एलजी ने कहा था कि LG K8 (2018) एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका समेत मिडल ईस्ट में जल्द लाया जाएगा। LG K9, एलजी की के सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन होगा। पहली बार में यह एक बजट स्मार्टफोन लग रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए इसमें 2 जीबी रैम इस्तेमाल हुए हैं। इसके अलावा हैंडसेट में 5 इंच का डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। एलजी ने स्मार्टफोन को रूसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, LG K9 की रिटेल कीमत आरयूबी 9,990 (तकरीबन 11,400 रुपये) है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी या नहीं। अगर लॉन्च होगा तो समान ब्रांडिंग के साथ ...