4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाला 'मजबूत' फीचर फोन लॉन्च एनर्जाइज़र ब्रांड के लाइसेंस वाली एवेनियर टेलीकॉम ने मंगलवार को एक नया फ़ीचर फोन लॉन्च कर दिया। Energizer Hardcase H240S एक 4जी फ़ीचर फोन है। गौर करने वाली बात है कियह फोन एंड्रॉयड पर चलता है, लेकिन इसमें गूगल प्ले एक्सेस नहीं है। यानी यूज़र को फोन में पहले से इंस्टॉल आए ऐप से ही काम चलाना होगा। कंपनी ने नए फ़ीचर फोन को एक बेहद टिकाऊ मोबाइल के तौर पर पेश किया है। यह हैंडसेट आईपी68 रेटिंग के साथ आता है यानी फोन को धूल व पानी से कोई नुकसान नहीं होगा। एवेनियर का कहना है कि फोन 1.2 मीटर की ऊंचाई से गिराने पर कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि यह एक शॉक-प्रूफ डिवाइस है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट तक 1.2 मीटर गहरे पानी में रहने पर भी ख़राब नहीं होगा। यह फोन हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है यानी फोन में दो सिम कार्ड या एक सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। एनर्जाइज़र हार्डकेस एच240एस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 1 जीबी रैम है। फ़ीचर फोन में 2.4 इंच क्यूवीजीएस टीएफटी डिस्प्ल...