Skip to main content

Posts

Showing posts from January 16, 2018

Xiaomi Mi Max 3 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Mi Max 3 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक शाओमी जल्द ही अपनी मी मैक्स सीरीज़ को अपग्रेड को मी मैक्स 3 के साथ अपग्रेड कर सकती है। नई ख़बरों से पता चलता है कि आने वाले मी मैक्स 3 फैबलेट में 6.99 इंच डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। स्मार्टफोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन जैसे कि बैटरी क्षमता, प्रोसेसर, रैम और कैमरे भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। एक लीक के मुताबिक, मी मैक्स 3 को जून 2018 में 1,699 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।  वीबो पर एक टिप्सटर ने आने वाले मी मैक्स 3 के बारे में जानकारी  पोस्ट  की। इस पोस्ट में फैबलेट के सभी स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र किया गया है। मी मैक्स 3 में 6.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम व 64 जीबी/28 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। कैमरे की बात करें तो, मी मैक्स 3 में एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर व 5 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर होने की उम्मीद है। रिप...

Xiaomi Mi A1 को फिर एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi Mi A1 को फिर एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू Xiaomi Mi A1 में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट को लेकर आ रही दिक्कत अब खत्म हो गई है। कंपनी ने बयान दिया है कि अपडेशन के बाद आ रही कमियां को दूर कर दिया गया है। नया अपडेट OPR1.170623.026.8.1.10 नंबर के साथ आया है, जिसमें जनवरी 2018 का एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच भी है। दरअसल,  शिकायतें मिल रही थीं  कि शाओमी मी ए1 को अपडेट करने से फोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है। इसके बाद कंपनी ने अपडेट की प्रक्रिया को अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया था।  Xiaomi के प्रवक्ता ने गैजट्स 360 को बताया, '' शाओमी मी ए1  के एंड्रॉयड अपडेट से संबंधित समस्याओं का समाधान हो गया है। इस नए वर्ज़न में पिछले वर्ज़न के कुछ बग्स ठीक किए गए हैं। हम Mi A1 के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम शाओमी के प्रशंसकों के सुझाव और धैर्य के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।'' आपको बता दें कि Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Mi A1 के लिए पिछले साल ही  31 दिसंबर को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट ज़ारी कर दिया  था। हमने आपको पहले ही बताया है क...

Truecaller एंड्रॉयड ऐप में आया बैकअप फ़ीचर, रीस्टोर

Truecaller एंड्रॉयड ऐप में आया बैकअप फ़ीचर, रीस्टोर होंगे कॉन्टेक्ट व कॉल हिस्ट्री ट्रूकॉलर ने सोमवार को एक नया फ़ीचर 'बैकअप फॉर एंड्रॉयड' लॉन्च कर दिया। लेटेस्ट फ़ीचर के जरिए यूज़र को बैकअप और कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री, ब्लॉक लिस्ट को रीस्टोर किया जा सकता है। इसके लिए गूगल ड्राइव की सेटिंग में जाना होगा। कंपनी का कहना है कि ट्रूकॉलर बैकअप विकल्प से यूज़र को अपना स्मार्टफोन बदलने, नया सिम कार्ड पाने या हैंडसेट रीसेट करने व ऐप दोबारा इंस्टॉल करने के दौरान मदद मिलेगी।  ट्रूकॉलर ने  बताया  कि नया बैकअप फ़ीचर अगले कुछ दिनों में एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है, ''सिर्फ एक बटन पर क्लिक करने से, ट्रूकॉलर आपके सभी कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री, कॉल लॉग, ब्लॉक लिस्ट को किसी फाइल की सेटिंग प्रीफरेंस में जाकर गूगल ड्राइव पर स्टोर किया जा सकेगा।'' जिन यूज़र के पास गूगल ड्राइव अकाउंट नहीं है, उन्हें अगली बार ऐप अपडेट करने पर ड्राइव अकाउंट क्रिएट करने को कहा जाएगा। अगली बार ट्रूकॉल ऐप अपडेट करने पर यूज़र को बैकअप का सेटअप करना होगा। इसके अलावा, यूज़र अप...

Vivo के स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट, ऑनलाइन स्टोर भारत में लॉन्च

Vivo के स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट, ऑनलाइन स्टोर भारत में लॉन्च वनप्लस और शाओमी के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए, वीवो ने भी भारत में अपना ई-स्टोर लॉन्च कर दिया है। नए वीवो ऑनलाइन स्टोर पर वीवो के स्मार्टफोन के अलावा कुछ एक्सेसरी भी मिलेंगी। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, वीवो ने एक 'लॉन्च कार्निवाल' का आयोजन भी किया है जो 16 जनवरी मध्यरात्रि से 18 जनवरी तक चलेगा। इस कार्निवाल में चुनिंदा स्मार्ठफोन पर 2,000 रुपये तक की छूट, 12 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई और  वीवो वी7 ,  वीवो वी7+  पर वन-टाइम स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी दी जा रही है। चीनी कंपनी ने बुकमायशो के साथ साझेदारी भी की है जिसके तहत हर नई खरीदारी पर 500 रुपये का मूवी वाउचर मुफ्त मिलेगा।  लॉन्च कार्निवाल के तहत,  वीवो वाई66 ,  वीवो वी5  और  वीवो वी5 प्लस  स्मार्टफोन पर  2,000 रुपये की छूट मिल रही है । ई-स्टोर पर तीन स्मार्टफोन को छूट के साथ लिस्ट किया गया है। वीवो वाई66 स्मार्टफोन 12,990 रुपये (एमआरपी 13,990 रुपये), वीवो वी5 16,990 रुपये (एमआरपी 17,980 रुपये) और वीवो वी5 प्ल 19,990 ...

Oppo A83 इस हफ्ते आ रहा है भारत, कीमत होगी 13,990 रुपये

Oppo A83 इस हफ्ते आ रहा है भारत, कीमत होगी 13,990 रुपये चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 20 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो ए83 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी।  ओप्पो इंडिया ने ट्वीट  करके Oppo A83 को भारत में लाने की जानकारी दी। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि शनिवार को लॉन्च होने वाले इस हैंडसेट की कीमत 13,900 रुपये होगी। अच्छी बात यह है कि इच्छुक ग्राहकों को लंबा इंतज़ार नहीं करना है। फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा।  बता दें कि ओप्पो ए83 को बीते साल दिसंबर में चीनी मार्केट में 1,399 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये) में  लॉन्च किया था । कंपनी के घरेलू मार्केट में यह फोन शैंपेन गोल्ड और ब्लैक रंग में बिकता है ओप्पो ए83  में एक 5.7 इंच एचडी+ (720 ×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।...