Skip to main content

Posts

Showing posts from January 19, 2018

Xiaomi Redmi 5A के लिए मीयूआई 9 रॉम अपडेट ज़ारी

Xiaomi Redmi 5A के लिए मीयूआई 9 रॉम अपडेट ज़ारी चीनी कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी कर दिया है।  शाओमी रेडमी 5ए यूज़र जल्द ही अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। यह ओटीए अपडेट है जो अपडेटर ऐप के ज़रिए आएगा। अपडेट के लिए यूज़र ऐप में MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम V9.2.1.0.NCKMIEK की जांच कर सकते हैं। इस चीनी कंपनी ने  एक फोरम पोस्ट  के ज़रिए मीयूआई 9 ग्लोबल रोल आउट की जानकारी दी। इस पोस्ट में लेटेस्ट अपडेट के साथ मिलने वाले कुछ अहम फीचर का भी ज़िक्र किया है। इससे पहले बुधवार को मीयूआई 9 अपडेट के लिए अपने 40 डिवाइस की सूची ज़ारी की थी। इस लिस्ट में रेडमी 5ए का भी ज़िक्र है। शाओमी ने मीयूआई 9 के साथ रेडमी 5ए के यूज़र इंटरफेस में होने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से बताया है।  ओटीए अपडेट को डाउनलोड करने के लिए यूज़र को नोटिफिकेशन के लिए इंतज़ार करना होगा। अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो अपडेट की जांच अपडेटर ऐप से संभव है। यहां पर आप जांच पाएंगे कि आपके फोन के लिए अपडेट आया है या नहीं। अगर अपडेट उपलब्ध...

'सबसे सस्ता' फोन देने की होड़ मच गई है

मात्र 249 रुपये में मिलेगा यह फोन, लेकिन... ऐसा लगता है कि मोबाइल कंपनियों में 'सबसे सस्ता' फोन देने की होड़ मच गई है। वीवा वी1 के बाद अब 'कॉल/मैसेज' तक सीमित रहने वाले भारतीय मोबाइल यूज़र को टारगेट करते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज ने 249 रुपये का iKall K71 हैंडसेट लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि हैंडसेट की यह कीमत सीमित समय के लिए है। फीचर की बात करें तो आईकॉल के71 एक सिंगल सिम वाला फोन है, जिसमें 800 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में 1.4 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले और एफएम रेडियो, टॉर्च जैसे अन्य फीचर शामिल हैं।     कंपनी का दावा है कि यह फोन 4 घंटे का टॉकटाइम देता है और 24 घंटे स्टैंडबाय में रहने की क्षमता रखता है। कंपनी ने एक बयान में यह भी कहा है कि आईकॉल के71 भारत के टियर 3 और टियर 4 शहरों में रहने वाले यूजर को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। हाल में शॉपक्लूज पर ही मोबाइल स्टार्टअप वीवा ने 'सबसे सस्ते फोन'  के नाम से  Viva V1 लॉन्च किया था , जिसकी कीमत 349 रुपये है। इस प्राइस रेंज की बात करें तो भारतीय बाजार में आपको कुछ अन्य फोन भी ...