दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित टैबलेट और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने
4,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित टैबलेट और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने नया एलीट डुअल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। स्लीक डिज़ाइन वाले स्वाइप एलीट डुअल में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें शैटर-प्रूफ ग्लास इस्तेमाल हुआ है। एलीट डुअल के सबसे अहम फीचर की बात करें तो फोन के रियर पर एक सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। दो रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 3,999 रुपये है। हार्डवेयर की बात करें तो फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 1 जीबी रैम। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी का है। दावा किया गया है कि फोन तेज़ी और चुस्ती से काम करता है, यूज़र को फोन इस्तेमाल करते हुए कहीं ठहराव पेश नहीं आएगा। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है, जिसके दम पर बेहतर वीडियो और वॉयस कॉल आउटपुट का दावा किया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर काम करेगा। पावर देने के लिए इसमें मौज़ूद होगी 3000 एमएएच की बैटरी। फोन सिल्वर, गोल्ड और ब्...