नूबिया ज़ेड17 मिनी, एन1 लाइट, एम2 लाइट, एन2 और एम2 पर मिलेगी छूट जेड़टीई के सब-ब्रांड नूबिया ने अपने चुनिंदा स्मार्टफोन पर छूट देने की घोषणा की है। नूबिया ने अमेज़न पर गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली सेल के दौरान नूबिया एन1 लाइट ब्लैक गोल्ड, नूबिया एम2 लाइट गोल्ड, नूबिया ज़े17मिनी ब्लैक गोल्ड, नूबिया एन2 ब्लैक गोल्ड, नूबिया एम2 ब्लैक गोल्ड और नूबिया ज़ेड17 मिनी ऑरोरा ब्लू स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध होंगे। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 21 जनवरी से 24 जनवरी के बीच अमेज़न इंडिया पर चलेगी। बता दें कि अमेज़न प्राइम मेंबर को 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी दोपहर 12 बजे से डील मिलेंगी। सबसे पहले बात नूबिया ज़ेड17 मिनी ऑरोरा ब्लू की जो अमेज़न सेल में 2,000 रुपये की छूट के साथ मिलेगा। 6 जीबी रैम वाला यह फोन ई-कॉमर्स साइट पर 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट को कंपनी पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। जबकि इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट 2,000 रुपये छूट के साथ अमेज़न इंडिया पर 13,999 रुपये में मिलेगा। नूबिया ज़ेड17 मिनी की अहम ख़ासिय...