Skip to main content

Posts

Showing posts from January 15, 2018

13 मेगापिक्सल कैमरा वाले इस स्मार्टफोन की कीमत है 7,000 रुपये से कम

13 मेगापिक्सल कैमरा वाले इस स्मार्टफोन की कीमत है 7,000 रुपये से कम घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने अपनी टाइटेनियम सीरीज़ का नया फोन लॉन्च कर दिया है। कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 मैटेलिक रियर पैनल के साथ आता है। यह फोन ब्लैक, शैंपेन और रेड कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कार्बन के इस 4जी स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है। कार्बन ने अपने नए स्मार्टफोन के लिए शॉपक्लूज़ और एयरटेल के साथ साझेदारी की है। कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 के लॉन्च ऑफर व उपलब्धता कार्बन का यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट  शॉपक्लूज़  पर उपलब्ध है। फोन के साथ बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इंडसइंड बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ फोन खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जबकि ई-वॉलेट मोबिक्विक के साथ अगर टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 खरीदते हैं तो आपको 30 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इस 4जी वीओएलटीई डिवाइस के साथ एयरटेल का लॉन्च ऑफर भी है, जिसके तहत 2,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर के लिए ग्राहकों को 36 महीने ...

परफॉर्मेंस की शिकायत के बाद Xiaomi Mi A1 के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट पर रोक

परफॉर्मेंस की शिकायत के बाद Xiaomi Mi A1 के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट पर रोक शाओमी ने फिलहाल अपने मी ए1 स्मार्टफोन केएंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के रोलआउट की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। याद रहे कि 31 दिसंबर को कंपनी ने  शाओमी मी ए1 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट  ज़ारी किया था।  Xiaomi Mi A1 को गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया गया था। सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा के साथ आता है। लॉन्च के वक्त ही कंपनी ने इस हैंडसेट को अपडेट देने का वादा किया था और 31 दिसंबर को ओटीए अपडेट भी रोलआउट कर दिया गया। लेकिन, अपडेट पाने वाले कुछ शुरुआती यूज़र ने हैंडसेट की परफॉर्मेंस को लेकर शिकायत की है।  गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूज़र ने डायलर और कैमरा ऐप के फ्रीज़ होने, फिंगरप्रिंट सेंसर और रीसेंट ऐप बटन के इनएक्टिव होने और एंबियंट लाइट सेंसर के धीमे पड़ने की शिकायत की है। यह भी दावा किया गया है कि ब्लूटूथ को एक्टिव करते ही बैटरी की खपत तेज़ी से होती है। कुछ रेडिट यूज़र ने अपडेट प्रक्रिया को बंद किए जाने की जानकारी दी है। ...

Honor 9 Lite भारत में बुधवार को होगा लॉन्च

Honor 9 Lite भारत में बुधवार को होगा लॉन्च हुवावे के स्वामित्व वाली हॉनर भारत में अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने पिछले हफ्ते फोन के जल्द भारत पहुंचने की जानकारी दी थी। हॉनर भारत में 17 जनवरी, बुधवार को एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि आने वाले फोन में क्वाड कैमरा और ग्लास यूनिबॉडी डिज़ाइन होगा। इसके अलावा, पहले ही  खुलासा  हो चुका है कि आने वाला हॉनर 9 लाइट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।  Honor 9 Lite  को दिसंबर, 2017 में  चीन में सबसे पहले लॉन्च  किया गया था।  हॉनर द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में 17 जनवरी को भारत में हॉनर 9 लाइट लॉन्च करने का ज़िक्र है। यह लॉन्च इवेंट राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस इनवाइट में #MaxYourBeauty हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। जिससे पता चलता है कि कंपनी का इशारा हॉनर 9 लाइट में दिए गए चार कैमरों की तरफ़ है। भारत में दो फ्रंट व दो रियर कैमरे वाला हॉनर 9आई 17...