Alcatel 1X, Alcatel 3V और Alcatel 5 लॉन्च, जानें इनके बारे में एक टीज़र जारी करने के बाद, टीसीएल कम्युनिकेशंस ने सीईएस 2018 में अपने तीन नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी और अल्काटेल 5 में टीसीएल का बनाया हुआ फुल व्यू डिस्प्ले है। अल्काटेल के इन तीनों स्मार्टफोन में दिए डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। और इन्हें मिड और एंट्री लेवल प्राइस रेंज में पेश किया गया है। इसके अलावा, नए हैंडसेट में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन की बात करें तो अल्काटेल 1एक्स को 'सबसे किफ़ायती' हैंडसेट बताया जा रहा है। स्मार्टफोन में एक यूनिबॉडी डिज़ाइन है जिसके किसी 'प्रीमियम' मटेरियल से बने होने का दावा है। इसके अलावा, फोन में फेस अनलॉक के अलावा एक स्टैंडर्ड फुल व्यू डिस्प्ले पैनल और रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वहीं, अल्काटेल 3वी में हाई रिज़ॉल्यूशन वाला फुल व्यू डिस्प्ले है। इस फोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप ...