Skip to main content

iPhone X खरीदने का बेहतरीन मौका, हो सकता है 12,000 रुपये का फायदा

iPhone X ?????? ?? ??????? ????, ?? ???? ?? 12,000 ????? ?? ?????
iPhone X खरीदने का बेहतरीन मौका, हो सकता है 12,000 रुपये का फायदा
एचडीएफसी बैंक ने ऐप्पल आईफोन पर कैशबैक देने के लिए ऐप्पल इंडिया के साथ साझेदारी की है। ऐप्पल iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus समेत कई आईफोन वेरिएंट पर 12,000 रुपये तक कैशबैक ऑफर है। यह ऑफर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर होने वाली ईएमआई ट्रांज़ेक्शन के अलावा कंज़्यूमर ड्यूरेबल लोन पर उपलब्ध है। इस स्कीम का फायदा 11 मार्च तक भारत में मौज़ूद सभी ऐप्पल रीसेलर से लिया जा सकता है। कैशबैक को 90 दिन के अंदर यूज़र के अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि एक कार्ड पर होने वाली सिर्फ दो ट्रांज़ेक्शन पर ही इस ऑफर का फायदा लिया जा सकता है। 

Apple iPhone X पर 12,000 रुपये का कैशबैक और आईफोन 8 व आईफोन 8 प्लस पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं आईफोन 7 पर 3,000 रुपये कैशबैक व आईफोन 7 प्लस भी 3,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस पर 2,000 रुपये कैशबेक दिया जा रहा है। वहीं आईफोन 6आईफोन एसई और आईफोन 5एसपर 1,000 रुपये का कैशबैक ऑफर है

आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 6एस व आईफोन 6एस प्लस (नो कॉस्ट ईएमआई पर उपलब्ध) के अलावा सभी आईफोन को ईएमआई के साथ खरीदने पर ब्याज़ देना होगा। कैशबैक का फ़ायदा स्टोर में “best available price” के बाद मिलेगा। ऑफर पेज के मुताबिक, ''कैशबैक को चार्ज स्लिप पर प्रिंट किया जाएगा। चार्ज स्लिप ना होने पर ग्राहकों को कैशबैक नहीं मिलेगा।'' गौर करने वाली बात है कि यह ऑफर एचडीएफसी कॉरपोरेट कार्ड पर लागू नहीं है। 

जिन स्टोर पर यह ऑफर मिल रहा है उनका पता इस लिंक पर क्लिक कर पाया जा सकता है। इससे पहले इसी महीने एचडीएफसी बैंक ने आईफोन, आईपैक, मैकबुक और ऐप्पल वॉच पर 10,000 रुपये तक कैशबैक देने का ऐलान किया था। यह ऑफर एचडीएफसी क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए होने वाली ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर दिया जा रहा था।

Comments