Skip to main content

Posts

Showing posts from February 21, 2018

नोकिया 6 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू

नोकिया 6 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू भारतीय बाज़ार में नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन नए अवतार में दस्तक दे चुका है। नोकिया 6 स्मार्टफोन के ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट  फ्लिपकार्ट  पर शुरू हो गई है। वेबसाइट पर इसकी कीमत 16,999 रुपये है। नए वेरिएंट से पर्दा 16 फरवरी को ही उठ गया था और इसकी एक्सक्लूसिव बिक्री 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने की जानकारी दी गई थी। बता दें कि अब नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल बनाती है।  ई-कॉमर्स साइट पर इस नए वेरिएंट के लिए पहले एक वेबपेज लाइव कर दिया गया था। इच्छुक ग्राहकों से फ्लिपकार्ट पर Nokia 6 (4 जीबी) के पेज पर जाकर  'Notify me'  लिस्ट में खुद को जोड़ने की अपील की गई थी। गौर करने वाली बात है कि नोकिया 6 हैंडसेट मैट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इससे पहले भारत में नोकिया 6 का 3 जीबी रैम वेरिएंट बिकता था। इस फोन को बीते साल जनवरी महीने में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाज़ार में नोकिया 6 के साथ नोकिया 3 और नोकि...

अल्काटेल और आईबॉल के नए टैबलेट भारत में लॉन्च, जानिए इनके

अल्काटेल और आईबॉल के नए टैबलेट भारत में लॉन्च, जानिए इनके बारे में अल्काटेल और आईबॉल ने सोमवार को अपनी मौज़ूदा टैबलेट श्रृंखला में विस्तार करते हुए नए टैबलेट लॉन्च किए हैं। एमडब्ल्यूसी 2018 के ठीक पहले कंपनियों ने 10,000 रुपये से कम कीमत वाले टैबलेट भारतीय बाज़ार में उतारे हैं। अल्काटेल ने  ए3 10 वाई-फाई  को 6,999 रुपये कीमत में उतारा है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी। वहीं, आईबॉल ने  स्लाइड एनज़ो वी8  डुअल सिम टैबलेट (4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ) लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। दोनों ही टैबलेट में आईपीएस डिस्प्ले पैनल दिया गया है। ये मल्टी-टच सपोर्ट से लैस हैं।     अल्काटेल ए3 10 वाई-फाई स्पेसिफिकेशन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाले अल्काटेल के इस टैबलेट में 10.1 इंच का एचडी  (1280x800 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मीडियाटेक एमटी8127 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी सर्वाधिक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 1 जीबी रैम दिए गए हैं। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्...