Samsung Galaxy J7 Max सामसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स हुए सस्ते, जानें नई कीमतें अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स में किसी एक फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर ज़रूर पढ़ लें। Samsung Galaxy J7 Pro और Samsung Galaxy J7 Max की कीमतें कम कर दी गई हैं। अब सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो 18,900 रुपये में मिलेगा। वहीं, गैलेक्सी जे7 मैक्स की नई कीमत 14,900 रुपये होगी। याद रहे कि गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स को क्रमशः 20,900 रुपये और 17,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। दोनों ही हैंडसेट नई कीमत में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी मिलेंगे। गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स नई कीमत के साथ सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध हैं। वहीं, मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके ऑफलाइन मार्केट में भी कीमत में कटौती की जानकारी दी। इस रिटेलर ने यह भी जानकारी दी कि गैलेक्सी जे7 प्रो के साथ अतिरिक्त 2,000 रुपये पेटीएम कैशबैक मिलेगा। हमने कीमत में कटौती ...