सामसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स हुए सस्ते, जानें नई कीमतें
गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स नई कीमत के साथ सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध हैं। वहीं, मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके ऑफलाइन मार्केट में भी कीमत में कटौती की जानकारी दी। इस रिटेलर ने यह भी जानकारी दी कि गैलेक्सी जे7 प्रो के साथ अतिरिक्त 2,000 रुपये पेटीएम कैशबैक मिलेगा। हमने कीमत में कटौती के संबंध में सैमसंग इंडिया से संपर्क किया है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो के स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी जे7 प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो
सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy J7 Max में 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। गैलेक्सी जे7 मैक्स में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। गैलेक्सी जे7 मैक्स में भी आपको गैलेक्सी जे7 प्रो की तरह आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट हिस्से पर आपको एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर मिलेगा। बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स





Comments