सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ आज भारत में होंगे लॉन्च सैमसंग प्रशंसकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और एस9+ मंगलवार को लॉन्च होंगे। जैसा कि हमने पहले बताया था, कंपनी ने आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट के इनवाइट हमें पहले ही भेज दिए थे। इसी इवेंट में कंपनी नए एस9 और एस9 प्लस को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करेगी। ताज़ा इनवाइट मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 के सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट वाले इनवाइट जैसा ही है। गैलेक्सी एस9 और एस9+ की भारत में कीमत रिटेल मार्केट में सूत्रों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस9 का 64 जीबी मॉडल भारतीय मार्केट में 57,900 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, गैलेक्सी एस9+ के शुरुआती मॉडल की कीमत 64,900 रुपये होगी। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 65,900 रुपये और 72,900 रुपये होगी। गैजेट्स 360 को पता चला है कि इन फोन के 128 जीबी वेरिेएंट को भारतीय मार्केट में नहीं पेश किया जाएगा। Samsung Galaxy S...