Skip to main content

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+लॉन्च

?????? ???????? ??9 ?? ??9+ ?? ???? ??? ????? ?????
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ आज भारत में होंगे लॉन्च
सैमसंग प्रशंसकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और एस9+ मंगलवार को लॉन्च होंगे। जैसा कि हमने पहले बताया था, कंपनी ने आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट के इनवाइट हमें पहले ही भेज दिए थे। इसी इवेंट में कंपनी नए एस9 और एस9 प्लस को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करेगी। ताज़ा इनवाइट मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 के सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट वाले इनवाइट जैसा ही है। 

 

गैलेक्सी एस9 और एस9+ की भारत में कीमत

रिटेल मार्केट में सूत्रों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस9 का 64 जीबी मॉडल भारतीय मार्केट में 57,900 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, गैलेक्सी एस9+ के शुरुआती मॉडल की कीमत 64,900 रुपये होगी। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 65,900 रुपये और 72,900 रुपये होगी। गैजेट्स 360 को पता चला है कि इन फोन के 128 जीबी वेरिेएंट को भारतीय मार्केट में नहीं पेश किया जाएगा।
samsung galaxy s9 blue
Samsung Galaxy S9 की तस्वीर
 

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ की प्री-बुकिंग जारी

प्रीबुकिंग के लिए बता दें कि ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर सैमसंग की अपनी ई-स्टोर वेबसाइट पर जाकर आपको 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। प्री-बुकिंग के दौरान खरीददारों को नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्मार्टफोन के रंग जैसे ब्योरे देने होंगे। जैसे ही प्री-बुकिंग हो जाएगी। खरीददार को एसएमएस या मेल के ज़रिए रजिस्ट्रेशन का मेल आएगा। 

प्री-बुकिंग के बाद सैमसंग या अधिकृत थर्ड पार्टी बैलेंस राशि के बारे में जानकारी देंगे। इस राशि का भुगतान फोन लेते वक्त करना होगा। अगर बैलेंस अमाउंट को एक निर्धारित तिथि तक नहीं जमा किया गया तो प्री-बुकिंग की राशि 7 दिन में वापस मिल जाएगी। 

सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर से हैंडसेट को प्री-बुक करने के लिए इच्छुक ग्राहकों को आउटलेट से प्री-बुक ऐप के ज़रिए बुकिंग करनी होगी। यहां भी बुकिंग की राशि 2,000 रुपये की होगी। वहीं, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ के प्री-ऑर्डर आज दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे। कंपनी ने वेबसाइट पर बैनर के ज़रिए इस जानकारी को साझा किया है।
 
samsung galaxy s9 plus
सैमसंग गैलेक्सी एस9+ की तस्वीर
 

गैलेक्सी एस9 और एस9+ स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस9 परिवार के दोनों फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं। 

Samsung Galaxy S9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसकी मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम 

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।

                         ADS SPACE

Note-                                                                              हेल्लो दोस्तो आज मै आपके लिए लेकर आया हु बहुत ही बढ़िया खुशखबरी दोस्तो अब बनवाए अपनी खुद की वेबसाइट या ब्लॉग और खुद का एंड्रॉयड ऐप्स एवं खुद का क्यू आर कोड जैसे किसी भी नंबर को बनवाए क्यू आर कोड में और फोटो  को भी क्यू आर कोड में सब लोगो को शेयर करें ।
अभी इस लिंक पर क्लिक करें और देखे इस तरह का ऐप आपका भी बन सकता है https://goo.gl/WhehnB
इस लिंक पर क्लिक करें और देखे इस ऐप को ये ऐप्स हमने  बनाया है ।ये ऐप्स आपका भी हो सकता है
और  ये वेबसाइट भी मैने। हीबानाई है देखो www.hkkanpur.blogspot.in
Es Par Click Kare Ate Dekhe Ki Kaisi Hai Website
---------------------------------------------------------------------------अभी अपना ऑर्डर बुक करें इस लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇
https://goo.gl/forms/GVdtY1v0VCn0RGzG2
इस लिंक पर क्लिक करें और अपना ऑर्डर बुक करें।
कॉन्टैक्ट नंबर 9140827246
ईमेल आईडी tscostumers@Gmail.com
वेबसाइट www.techswamijiyt.blogspot.in

Comments