Skip to main content

Posts

Showing posts from February 1, 2018

OnePlus 5T को मिला एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

OnePlus 5T को मिला एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट Himanshu Kushwaha |  Updated: Feb 01, 2018 08:15 IST चीनी कंपनी OnePlus अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन  OnePlus 5T  के लिए OxygenOS 5.0.2 अपडेट लेकर आई है। ऑक्सिजनओएस 5.0.2  एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो अब कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मिलना शुरू हो गया है। यह सॉफ्टवेयर यूजर को ओटीए डाउनलोड करने पर उपलब्ध होगा। इस नए वर्जन के बाद कुछ प्रमुख ऐप अपग्रेड हो जाएंगे। खास बात यह भी कि पहले से एंड्रॉयड 8.0 पर चलने वाले कंपनी के स्मार्टफोन  OnePlus 5 को भी कुछ अपग्रेड फीचर के साथ ऑक्सीजनओएस 5.0.2 अपडेट मिला है।  इस बदलाव के साथ ही स्मार्टफोन में क्विक सेटिंग विकल्प नए अवतार में यूजर को मिलेगा। कुछ बग्स भी इस अपडेट में फिक्स किए गए हैं। इसके अलावा एक नया सीपीयू सिक्यॉरिटी पैच (सीवीई-2017-13218) इसमें जोड़ा गया है। इसी के साथ ही नए अपडेट में लॉन्चर ऐप को 2.2 वर्जन में बदला किया गया है। गैलरी ऐप का 2.0 वर्जन जोड़ा गया है, वेदर ऐप को अपडेट कर 1.9 वर्जन में ढाला गया है और फाइल मैनेजर ऐप को भी 1....

Xiaomi Redmi 5A के रोज़ गोल्ड वेरिएंट की बिक्री गुरुवार से

Xiaomi Redmi 5A के रोज़ गोल्ड वेरिएंट की बिक्री गुरुवार से Himanshu Kushwaha |  Updated: Jan 31, 2018 08:12 IST Xiaomi Redmi 5A के चर्चित रोज़ गोल्ड वेरिएंट ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। गुरुवार से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें कि पहले  शाओमी रेडमी 5ए  डार्क ग्रे और गोल्ड रंग विकल्पों के साथ बाजार में मौजूद था। नवंबर में  लॉन्च हुए रेडमी 5ए की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये थी। अब रेडमी 5ए का रोज़ गोल्ड वेरिएंट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की गुरुवार को होने वाली फ्लैशसेल और एमआई.कॉम पर दोपहर 12 बजे से बिकना शुरू होगा। फ्लैश सेल में इसके एक वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये होगी।  कंपनी ने बुधवार को  ट्वीट  के ज़रिए नए रोज़ गोल्ड वेरिएंट के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने इस नए वेरिएंट को लेकर किए गए ट्वीट में लिखा, ''मैं खूबसूरत हूं... मैं दमदार हूं.. मैं सभी की पसंद हूं... अंदाज़ा लगाइए मैं कौन हूं...? कल हटेगा पर्दा!'' इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने  वेबसाइट  पर बैनर के ज़रिए इस नए वेरिएंट की पुष्टि की। माना जा रहा है कि ...

स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Alcatel 5 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक टीसीएल कम्युनिकेशंस ने इसी महीने अपने तीन नए स्मार्टफोन  सीईएस2018 में पेश किए थे।  अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी के साथ कंपनी ने अल्काटेल 5 पेश किया था। ख़ास बात है कि अल्काटेल के इन तीनों स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। अब, फ्लैगशिप स्मार्टफोन अल्काटेल 5 के स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक हुई है। इस हैंडसेट की अहम ख़ासियत है फोन में दिया गया डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप। इस फोन में एक बड़ी बैटरी है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। फोन का रियर एक टेक्सचर पैनल के साथ आता है। उम्मीद है कि कंपनी अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी में Alcatel 5 को लॉन्च करेगी।  विनफ्यूचर की  रिपोर्ट  के मुताबिक, अल्काटेल 5 और अल्काटेल 3वी को अमेज़न की फ्रांस की वेबसाइट पर देखा गया। Alcatel 5 की कीमत 229.99 यूरो (करीब 18,000 रुपये) के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को मेटैलिक ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने का खुलासा हुआ है। डिज़ाइन की बात करें तो अल्काटेल के इस हैंडसेट में बेज़ल ले...

अनलॉक फ़ीचर आने की ख़बर

Honor 7X में फेस अनलॉक फ़ीचर आने की ख़बर हुवावे के हॉनर ब्रांड के मिड-रेंज स्मार्टफोन, हॉनर 7एक्स को एक सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है। इस अपडेट के साथ फोन में बहु-प्रतीक्षित फेस अनलॉक फ़ीचर आ गया है। कुछ हफ्ते पहले किए गए हॉनर ने अपने वादे के मुताबिक आख़िरकार अब इस फ़ीचर को उपलब्ध करा दिया है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट कई दूसरे बदवान जैसे कि सेल्फी कैमरे में एआर लेंस, वेदर ऐप के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन और गूगल का जनवरी एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। अपडेट को अभी चीन के यूज़र के लिए ज़ारी किया जा रहा है।  एंड्रॉयडसोल की एक  रिपोर्ट  के मुताबिक,  हॉनर 7एक्स  के लिए लेटेस्ट अपडेट को बिल्ड नंबर B192 के साथ ज़ारी किया जा रहा है। एंड्रॉयडसोल का दावा है कि अपडेट अभी फोन के चीनी वेरिएंट के लिए ही उपलब्ध है जिसका मॉडल नंबर AL10 है। हमने भारतीय यूनिट के लिए अपडेट रोलआउट की पुष्टि के लिए हॉनर से संपर्क किया है और कोई जानकारी मिलने पर हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे। आप चाहें तो सेटिंग ऐप मं जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Honor 7X ( रिव्यू ) को दुनियाभर में कई मॉडल नंबर के...