Honor 7X में फेस अनलॉक फ़ीचर आने की ख़बर
एंड्रॉयडसोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉनर 7एक्स के लिए लेटेस्ट अपडेट को बिल्ड नंबर B192 के साथ ज़ारी किया जा रहा है। एंड्रॉयडसोल का दावा है कि अपडेट अभी फोन के चीनी वेरिएंट के लिए ही उपलब्ध है जिसका मॉडल नंबर AL10 है। हमने भारतीय यूनिट के लिए अपडेट रोलआउट की पुष्टि के लिए हॉनर से संपर्क किया है और कोई जानकारी मिलने पर हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे। आप चाहें तो सेटिंग ऐप मं जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Honor 7X (रिव्यू) को दुनियाभर में कई मॉडल नंबर के
इन अपडेट के आने से सॉफ्टवेयर में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन इससे कई काम के फ़ीचर जैसे फेस अनलॉक और एआर लेंस आ गए हैं। फेस अनलॉक को हॉनर व्यू10 के साथ पेश किया गया था। यह एक बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन टूल है जो हॉनर 7एक्स को यूज़र के चेहरे को सेल्फी कैमरे के जरिए पहचान कर अनलॉक करता है। बता दें कि फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर पहले से मौज़ूद है। इसे Settings > Security and Privacy > Face Unlock में जाकर एक्टिव किया जा सकता है।
हॉनर 7एक्स के फ्रंट कैमरे में एआर लेंस आ गया है। इस फ़ीचर के जरिए सेल्फी लेते समय इफेक्ट जोड़ने के अलावा बैकग्राउंड को मोडिफाई किया जा सकता है। इसके लिए Camera > Modes > AR Lens में जाना होगा।
इन दो फ़ीचर के अलावा, हॉनर 7एक्स में एक नया स्मार्ट फ़ीचर भी आया है जो लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन के लिए है। इसके जरिए यूज़र नोटिफिकेश में दिखने वाले कंटेट को छिपा सकते हैं। इस फ़ीचर को Settings > Security and Privacy > Face Unlock > Smart lock screen notificationsमें जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
इन अपडेटट के साथ फोन के स्टॉक वेदर ऐप में कई ऑप्टिमाइज़ेशन हुए हैं ताकि शहरों के सही नाम दिख सकें।
दिसंबर, 2017 में लॉन्च किए गए हॉनर 7एक्स में 5.93 इंचं फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में एक हाईसिलिकॉन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी/64 जीबी का विकल्प मिलता है। फोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी है।
Comments