अल्काटेल 3सी लॉन्च, 6 इंच का डिस्प्ले है इसमें टीसीएल ने अपना नया स्मार्टफोन अल्काटेल 3सी इटली में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की ख़ासियत है इसमें मौज़ूद 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले। अल्काटेल 3सी की कीमत इटली में 129 पाउंड (करीब 10,000 रुपये) है। यह फोन मेटैलिक ब्लू, मेटैलिक ब्लैक और मेटैलिकगोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। इटली के एक ब्लॉग ने सबसे पहले लॉन्च की जानकारी को सार्वजनिक किया। गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्काटेल 3सी में 6 इंच एचडी+ (720x1440) पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8321 प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। Photo Credit: तस्वीर- HDblog.it कैमरे की बात करें तो, इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ़्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अल्काटेल 3सी डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 न...