Skip to main content

Oppo A83 भारत में लॉन्च, फेस अनलॉक फीचर से लैस है यह फोन

Oppo A83 ???? ??? ?????, ??? ????? ???? ?? ??? ?? ?? ???
Oppo A83 भारत में लॉन्च, फेस अनलॉक फीचर से लैस है यह फोन
Oppo ने पतले किनारे वाले डिस्प्ले से लैस नया स्मार्टफोन ओप्पो ए83 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 13,990 रुपये रखी है। Oppo A83 की बिक्री भारत में 20 जनवरी से शुरू होगी। इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ओप्पो का यह बहुप्रतीक्षित फोन शैंपेन गोल्ड गोल्ड और ब्लैक रंग के विकल्प के साथ आया है। पतले बेजल वाले डिस्प्ले के ट्रेंड पर आगे बढ़ते हुए ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया है, जो 1440x720 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन से लैस है। कंपनी का कहना है कि यह ओप्पो की ए सीरीज का इकलौता स्मार्टफोन है, जिसमें सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 

बता दें कि ओप्पो ए83 को बीते साल दिसंबर में चीनी मार्केट में 1,399 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये) में लॉन्च किया था। कंपनी के घरेलू मार्केट में यह फोन शैंपेन गोल्ड और ब्लैक रंग में बिकता है।
जैसा कि हमने आपको पहले बताया, ओप्पो ए83 में 5.7 इंच एचडी+ (720 ×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। 4 जीबी रैम आपको अपने मनपसंद गेम खेलने में सपोर्ट करेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरे की बात करें तो ओप्पो ए83 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि सेल्फी के अनुभव को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की सफल कोशिश की गई है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फ़ीचर के तौर पर भी काम करेगा। कंपनी का दावा है कि फेस अनलॉक फ़ीचर 0.18 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। 

ओप्पो ए83 एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 150.5 × 73.1 × 7.7 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3180 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

Comments