Samsung Galaxy A8+ (2018)भारत में 10 जनवरी को हो सकता है लॉन्च सैमसंग भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 10 जनवरी को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। और कंपनी ने इस इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। हालांकि, कंपनी ने इनवाइट में किसी डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) लॉन्च करेगी। इससे पहले, इसी हफ्ते ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी ए8+ के खास वेबपेज को लाइव कर दिया गया। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल के आखिर में अपने गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) को पेश किया था। बताया गया था कि सैमसंग के इन स्मार्टफोन को 2018 के जनवरी महीने की शुरुआत से उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में 10 जनवरी, बुधवार को एक इवेंट आयोजित होन...