Skip to main content

Posts

Showing posts from January 18, 2018

Bharat Ka Sabse Sastta Phone hua Launch

349 रुपये का मोबाइल फोन लॉन्च, जानें इसके बारे में मोबाइल स्टार्टअप वीवा ने भारतीय बाजार में सबसे सस्ता फोन Viva V1 उतारने का दावा किया है। बता दें कि VIVA V1 कंपनी का पहला फोन है और इसकी कीमत सिर्फ 349 रुपये है। भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं को कम कीमत में बेहतर तकनीक देने के वादे के साथ आया यह फोन फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट   शॉपक्लूज   पर खरीदा जा सकता है। इतनी कम कीमत में जाहिर तौर पर कंपनी की नज़र भारत के उन ग्राहकों पर है, जिन्हें फोन सिर्फ कॉल/मैसेज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए चाहिए।   वीवा वी1 में 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले और कीपैड दिया गया है। बताया गया है कि डिस्प्ले में इस्तेमाल की गई तकनीक के चलते दिन में किसी भी वक्त स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है। यूं तो बाजार में इस रेंज के कई और फोन भी उपलब्ध हैं, लेकिन वीवा वी1 को वाइब्रेटर, एफएम रेडियो, टॉर्च और 650 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की गई है। इसी के साथ ही अगर आप यह फोन खरीदते हैं तो विंटेज नोकिया के 'स्नेक गेम' की यादें भी ताज़ा करने मौका आपको इसमें मिलेगा। ...

Xiaomi Redmi 5 जल्द ग्लोबल मार्केट में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

Xiaomi Redmi 5 जल्द ग्लोबल मार्केट में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट शाओमी ने हाल ही अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन चीन में दिसंबर, 2017 में लॉन्च किए थे। अब ख़बरें हैं कि कंपनी  शाओमी रेडमी 5  को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। ताजा लीक से खुलासा होता है कि कंपनी फरवरी के मध्य में स्मार्टफोन को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च करने की योजना बना रही है।शाओमी रेडमी की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, जिससे फोन का स्क्रीन चौंड़ा हो जाता है। और शाओमी के मुताबिक गेम खेलने और वीडियो के लिए यह शानदार है।  जाने-माने टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने  ट्विटर  पर रेडमी 5 के लॉन्च से जुड़ी जानकारी साझा की। क्वांड के मुताबिक, कंपनी रेडमी 5 में एलटीई बैंड 20 देने की योजना बना रही है जिससे कुछ यूरो ऑपरेटर के साथ फोन पूरी क्षमता के साथ काम कर पाएगा। हालांकि, इस ट्वीट में रेडमी 5 प्लस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में कोई ख़बर नहीं है। इसके अलावा, दोनों फोन के भारतीय बाज़ार में भी उपलब्ध कराए जाने के बारे में भी कोई जानकार...

मोटो एक्स5 में मिलेगी आईफोन X की झलक, मोटो के अन्य हैंडसेट की तस्वीरें लीक

मोटो एक्स5 में मिलेगी आईफोन X की झलक, मोटो के अन्य हैंडसेट की तस्वीरें लीक वनप्लस और वीवो जैसी कंपनियां जहां पहले ही ऐप्पल आईफोन X को टक्कर देने के लिए पहले ही फेस अनलॉक फ़ीचर अपना चुकी हैं। अब ख़बर है कि लेनोवो के मोटो ब्रांड ने भी आईफोन X को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। खबर है कि मोटोरोला ने अपने इस हैंडसेट में आईफोन X जैसा डिस्प्ले देगी। खासकर  ऊपरी हिस्सा आईफोन X से मेल खाएगा। वहीं, फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप भी होगा। नए मोटो डिवाइस को मोटो एक्स5 नाम दिए जाने की ख़बरें हैं और इसे अगले महीने बार्सिलोना में होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी मोटो ज़ेड3, मोटो ज़ेड3 प्ले और अपने पहले 5जी मोटो मॉड के अलावा तीन नए मोटो जी वेरिएंट पर भी काम कर रही है। मोटो जी6, मोटो जी6 प्लस और मोटो  जी6 प्ले के बारे में लीक में जानकारी सामने आई है। इन सभी स्मार्टफोन की तस्वीरें भी लीक हुईं हैं।  ड्रॉयड लाइफ  ने इन स्मार्टफोन की सबसे पहले लीक हुई तस्वीरों को सार्वजनिक किया। मोटो एक्स5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर चलने वाला, आ...

Sony Xperia XZ Pro में MWC 2018 में हो सकता है लॉन्च, इसमें होगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

Sony Xperia XZ Pro में MWC 2018 में हो सकता है लॉन्च, इसमें होगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर सोनी कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी में कुछ नया लॉन्च करने के लिए तैयार है। जापान की दिग्गज़ कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2018 में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिए है। कंपनी 26 फरवरी, सोमवार को इस इवेंट में नए डिवाइस प्रदर्शित करेगी। बता दें कि इस साल के मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस का यह पहला दिन है। एमडब्ल्यूसी इवेंट बार्सिलोना में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। ख़बरों से पता चला है कि सोनी इस इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो का ऐलान करेगी।  मीडिया संस्थानों को भेजे गए  प्रेस इनवाइट  के मुताबिक, सोनी 26 फरवरी को बार्सिलोना में एमडब्लयूसी 2018 में कुछ नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। इस इनवाइट में किसी प्रोडक्ट के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि, rumour mill की ख़बरे के मुताबिक, एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो को टेक शो में पेश किया जाएगा। चीनी वेबसाइट मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो को एमडब्ल्यूसी 2018 में  लॉन्च किया किया ...