Nokia 6 (2018) जल्द हो सकता है लॉन्च, मिली यह अहम जानकारी हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल नोकिया 6 के नए अवतार पर काम कर रही है। अब नोकिया 6 (2018) को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। नोकिया के इस मोबाइल फोन को TA-1054 मॉडल नंबर मिला है। सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी नोकियापावरयूज़र द्वारा दी गई है। टीना सर्टिफिकेशन तो यही इशारा करता है कि नोकिया के इस फोन को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी है। टीना लिस्टिंग में हैंडसेट की तस्वीर इस्तेमाल नहीं की गई है। इसके अलावा डिवाइस के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं हुए हैं। नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया ब्रांड के हालिया फोन की तरह यह भी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। दावा किया गया है कि डिज़ाइन बहुत हद तक नोकिया 7 से प्रेरित होगा। Sponsored Content by Taboola Take charge of your GST. It’s your business Intel-powered PCs पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 6 (2018) में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज होगी। इसमें मौजूद...