लॉन्च हुआ 16,000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन एनर्जाइज़र के एवेनिर मोबाइल्स ने एमडब्ल्यूसी 2018 में 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी16के प्रो , एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी490एस और एनर्जाइज़र हार्केस एच590एस शामिल हैं। तीनों फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। सभी फोन 4 (2 फ्रंट और 2 रियर) कैमरे वाले हैं। पावर मैक्स पी16के प्रो में 16,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की बड़ी बैटरी अभी से चर्चा का विषय बन गई है। कंपनी का कहना है कि उसका भारत में पहला स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा। एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी16 प्रो स्पेसिफिकेशन हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन 8 कोर वाले मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 128 जीबी का है। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट के रियर में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक 16 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल। कैमरे के साथ फेस डिटेक्शन ऑटो...