Skip to main content

Posts

Showing posts from January 24, 2018

Oppo A71 की कीमत में कटौती, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है इसमें ओप्पो ए71 स्मार्टफोन पिछले साल सितं

Oppo A71 की कीमत में कटौती, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है इसमें ओप्पो ए71 स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में  भारत में लॉन्च  हुआ था। स्मार्टफोन को कंपनी ने 12,990 रुपये में उपलब्ध कराया था लेकिन अब फोन आमतौर पर बाज़ार में 10,990 रुपये में मिल जाता है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेलर के जरिए 9,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। नई कीमत के साथ स्मार्टफोन 24 जनवरी, बुधवार से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि  अमेज़न इंडिया  या  फ्लिपकार्ट  पर फोन की नई कीमत को लिस्ट नहीं किया गया है। हमने ओप्पो इंडिया से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की है और कोई जानकारी मिलने पर हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे।  भारत में सितंबर में लॉन्च किए जाने से पहले  Oppo A71  को ओप्पो की पाकिस्तान और मलेशिया की वेबसाइट पर  लिस्ट किया गया था।  ओप्पो ए71 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.1 कस्टम स्किन सपोर्ट करता ह...

Moto X4 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हो सकता है 1 फरवरी को लॉन्च

Moto X4 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हो सकता है 1 फरवरी को लॉन्च मोटोरोला इंडिया ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वह भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन मोटो एक्स4 का एक नया वेरिएंट 1 फरवरी को लॉन्च करेगी। मोटो इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके भारत में 'ज़्यादा तेज़, स्मार्ट और शार्प' मोटो एक्स4 लाने की जाने जानकारी दी। हैंडसेट के अपग्रेड वेरिएंट में 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।  जैसा कि हमने आपको पहले बताया,  मोटो इंडिया ने ट्विटर  पर 1 फरवरी को नए मोटो एक्स4 को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी। आज की तारीख में  भारतीय मार्केट में मोटो एक्स4 के दो वेरिएंट उपलब्ध  हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। माना जा रहा है कि अगले महीने से मार्केट में मोटो एक्स4 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी आ जाएगा। संभव है कि यह वेरिएंट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चले। क्योंकि मोटो एक्स4 के अन्य वेरिएंट को  लेटेस्ट एंड्रॉयड का अपडेट मिलना शुरू  हो...

InFocus M7s हुआ लॉन्च, दो रियर कैमरे के साथ फुलस्क्रीन डिस्प्ले से है लैस

InFocus M7s हुआ लॉन्च, दो रियर कैमरे के साथ फुलस्क्रीन डिस्प्ले से है लैस 18:9 आस्पेक्ट रेशियो की स्क्रीन वाले ट्रेंड पर चलते हुए InFocus ने अपना नया स्मार्टफोन InFocus M7s लॉन्च किया है। फिलहाल ताइवानी बाजार में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 4,290  ताइवानी डॉलर (करीब 9,355 रुपये) है। यह प्लेटिनम लाइट गोल्ड और ब्लैक रंग के साथ आया है। इनफोकस एम7एस मेटल बॉडी वाला फोन है और यह फुलस्क्रीन डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा यह बजट हैंडसेट डुअल कैमरे सेटअप के साथ भी आएगा। फिलहाल, इनफोकस के इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।  इनफोनकस एम7एस  में 5.7 इंच का एचडी प्लस (720x1440 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। मौज़ूदा चलन की तरह इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हार्डवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के क्वाड-कोर एमटी3737एच प्रोसेसर पर काम करता है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 3 जीबी रैम दिया गया है और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी त...

Nokia 8 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बीटा अपडेट मिलना शुरू

Nokia 8 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बीटा अपडेट मिलना शुरू एचएमडी ग्लोबपल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बीटा अपडेट रोल आउट कर रही है। इन अपडेट को कंपनी के बीटा प्रोग्राम  नोकिया फोन बीटा लैब्स  के जरिए ज़ारी किया जा रहा है। इससे पहले नवंबर, 2017 में कंपनी ने नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट ज़ारी किया था। इस बीच, एचएमडी ग्लोबल ने मंगलवार को बीटा टेस्टर के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया। कंपनी के चीफ़ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर इस जानकारी का ऐलान किया।  सरविकास ने मंगलवार को एक  ट्वीट  कर Nokia 8 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो मिलने की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, ''नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 8.1 बीटा ज़ारी हो रहा है, आप हमारे लिए टेस्टर बनें। अपने डिवाइस को अपडेट करने पर आपको कई सारे नए फ़ीचर मिलेंगे।'' उन्होंने हैमबर्गर इमोजी के बारे में भी समस्या हल होने की जानकारी दी। नोकिया 8 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है। और इस फोन को सितंबर, 2017 में भारत में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के ...

Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट फिर हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट फिर हुआ सस्ता, जानें नई कीमत पिछले साल शाओमी का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन रहा शाओमी रेडमी नोट 4 अब और सस्ता हो गया है। हालांकि, इस बार रेडमी नोट 4 के सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम की गई है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल पुरानी ही कीमत पर मिलता रहेगा। ताज़ा कटौती के बाद Xiaomi Redmi Note 4 के सबसे पावरफुल वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये हो जाएगी। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल नवंबर महीने में ही इस हैंडसेट की  कीमत 11,999 रुपये की गई  थी। आप मी डॉट कॉम, अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट से नई कीमत में इस हैंडसेट को खरीद पाएंगे।  बता दें कि यह कटौती सिर्फ ऑनलाइन स्टोर तक सीमित है। शाओमी ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि ऑफलाइन स्टोर में फोन पुरानी कीमत में मिलता रहेगा।याद रहे कि भारत में  शाओमी रेडमी नोट 4  के  तीन वेरिएंट लॉन्च  किए गए थे। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में...

Honor 8 को मिलेंगे ईएमयूआई 8 वाले फ़ीचर, एंड्रॉयड ओरियो अपडेट की संभावना कम

Honor 8 को मिलेंगे ईएमयूआई 8 वाले फ़ीचर, एंड्रॉयड ओरियो अपडेट की संभावना कम पिछले हफ्ते ख़बर आई थी  कि हुवावे के हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन हॉनर 8 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने यह जानकारी हॉनर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपना मन बदल लिया है और  Honor 8  डिवाइस को भी एंड्रॉयड 8.0 ओरियो वाले फ़ीचर देने की तैयारी है। हॉनर ने ओरियो अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की एक लिस्ट ज़ारी की है जिसमें हॉनर 8 का नाम शामिल है। लेकिन कंपनी द्वारा दिए गए बयान से लगता है कि स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिले की संभावना नहीं है। हॉनर ने हुवावे क्लब ऑनलाइन फोरम पर उन 9 स्मार्टफोन के नाम का खुलासा किया गया है, जिन्हें एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 अपडेट मिलेगा। इस लिस्ट में शामिल स्मार्टफोन में हॉनर 8 भी शामिल है। इसके अलावा हॉनर 7एक्स, हॉनर वी8, हॉनर नोट 8, हॉनर 9,  हॉनर 9 लाइट , हॉनर वी9, हॉनर वी10 भी इस लिस्ट में शामिल है। कंपनी पहले ही  पुष्टि कर चुकी है  कि  हॉनर 8 प्रो ,  हॉनर...