हॉनर 9 लाइट पहली फ्लैश सेल में 6 मिनट में हुआ आउट ऑफ स्टॉक हुवावे के हॉनर ब्रांड ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट लॉन्च किया था। अब कंपनी ने दावा किया है कि 21 जनवरी, रविवार को फ्लिपकार्ट पर आयोजित हुई पहली फ्लैश सेल में हैंडसेट सिर्फ 6 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। चीनी कंपनी का हॉनर 9 लाइट डिवाइस 21 जनवरी, रविवार को ही दोपहर 12 बजे आयोजित हुई दूसरी फ्लैश सेल में तीन मिनटमें सोल्ड आउट हो गया। दोनों फ्लैश सेल में बेचे गए हॉनर 9 लाइट की कुल यूनिट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी ने सोमवार को एक बयान ज़ारी कर बताया कि पहली फ्लैश सेल में एक सेकेंड में 150 यूनिट बेचे गए। सोमवार को दोपहर 12 बजे हॉनर 9 लाइट की फ्लैश सेल का आयोजन किया गया और चौथी सेल 23 जनवरी, मंगलवार को दोपहर 12 बजे होगी। कंपनी का इरादा देश में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन की तेज डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा स्टॉक लाने पर है। हॉनर 9 लाइट की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर हॉनर के इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की की...