अल्काटेल और आईबॉल के नए टैबलेट भारत में लॉन्च, जानिए इनके बारे में
अल्काटेल ए3 10 वाई-फाई स्पेसिफिकेशन
एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाले अल्काटेल के इस टैबलेट में 10.1 इंच का एचडी (1280x800 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मीडियाटेक एमटी8127 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी सर्वाधिक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 1 जीबी रैम दिए गए हैं। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है।टैबलेट में 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाने का विकल्प दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक दिया गया है। यह AAC, AMR, AWB, MP3, OGG, WAV, DivX, XviD, MPEG4, VP8, H.263, और H.264 जैसे फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 4060 एमएएच क्षमता वाली बैटरी। टैबलेट का वज़न 475 ग्राम है।
आईबॉल स्लाइड एनज़ो वी8 के स्पेसिफिकेशन

आईबॉल स्लाइड एनज़ो वी8 में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसे 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी को सपोर्ट करता है। इसमें 3जी, 4जी वीओएलटीई सपोर्ट भी है। पावर देने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी इसमें मौज़ूद है। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के कुछ ऐप भी इसमें पहले से इंस्टाल होकर आते हैं। टैबलेट 22 भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।
Comments