सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 3,000 रुपये की छूट, लेकिन... 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे के साथ आने वाले सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स
सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 3,000 रुपये की छूट, लेकिन...
फ्लिपकार्ट से Samsung Galaxy On Maxखरीदने वाले ग्राहक पुराने स्मार्टफोन के बदले में 13,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन जियो फुटबॉल ऑफर के साथ आता है, यानी 2,200 रुपये का कैशबैक भी है। यह कैशबैक ऑफर फ्लिपकार्ट के साथ सैमसंग के ऑनलाइन स्टोरपर भी उपलब्ध है।
गौर करने वाली बात है कि ताज़ा कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स अब रेडमी नोट 5 प्रो और हुवावे हॉनर 7एक्स की लीग में आ गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर
Samsung Galaxy On Max में 5.7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1.69 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने 4 जीबी रैम दिए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल किया जा सकेगा। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह एक डुअल सिम 4जी वीओएलटीई फोन है।अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के सबसे अहम फ़ीचर की। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर दिया गया है। बैटरी 3300 एमएएच की है। जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी ऑन मैक्स का डाइमेंशन 156.7 X 78.8 X 8.1 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा, इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।


Comments