Xiaomi Republic Day Sale: रेडमी 5ए ओपन सेल में मिलेगा, और भी हैं कई ऑफर
सेल में ऑफर की बात करें तो, यूज़र हर रोज़ सेल के दिन सुबह 10 बजे डिस्काउंट कूपन पा सकते हैं। सेल के दौरान यूज़र 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के डिस्काउंट कूपन जीत सकते हैं जिन्हें लॉगइन करने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, मोबिक्विक के ज़रिए पेमेंट करने पर 30 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट (4,000 रुपये सुपरकैश) का फायदा मिलेगा। ग्राहकों को 3 महीने के लिए हंगामा प्ले सब्सक्रिप्शन और 12 महीने का म्यूज़िक सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
इस सेल में शाओमी मी ए1 13,999 रुपये में, शाओमी मी मिक्स 2 32,999 रुपये, मी मैक्स 2 12,999 रुपये और रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं रेडमी 4 को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगी। रेडमी 5ए 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा। रेडमी वाई1 को 8,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा जबकि रेडमी वाई1 लाइट 6,999 रुपये में मिलेगा।
बात करें एक्सेसरी की तो सेल में शाओमी 20000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई को 1,499 रुपये, 10000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई 799 रुपये, मी बैंड-एचआरएक्स एडिशन 1,299 रुपये, मी इन-एयर हेडफोन बेसिक मैट 499 रुपये, मी कैप्सूल ईयरफोन 799 रुपये, मी इन-इयर हेडफोन प्रो एचडी 1,699 रुपये, मी ब्लूटूथ स्पीकर बेसिक 2 1,599 रुपये और मी हेडफोन कंफर्ट 2,299 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही चुनिंदा कवर और केस पर 200 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।
होम गैजेट की बात करें तो शाओमी रिपब्लिक डे सेल में मी राउटर 3सी को 999 रुपये व मी वाई-फाई रिपीटर 2 को 799 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। नॉन-टेक एक्सेसरी की बात करें तो मी बैंड स्ट्रैप-एचआरएक्स एडिशन ब्लू 199 रुपये, मी बिज़नेस बैकपैक 1,299 रुपये और मी क्रूनेक टी-शर्ट ब्लैक 549 रुपये में मिलेगा।
इसके अलावा, मी कार चार्जर 699 रुपये में उपलब्ध होगा वहीं मी ब्लूटूथ हेडसेट बेसिक ब्लैक 899 रुपये में मिलेगा। मी वीआर प्ले 2 हेडसेट 1,099 रुपये में उपलब्ध है।
Comments