Skip to main content

Xiaomi Redmi Note 4 बना 2017 में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

Xiaomi Redmi Note 4 ??? 2017 ??? ???? ??????? ????? ???? ??????????: ???????
Xiaomi Redmi Note 4 बना 2017 में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट
शाओमी रेडमी नोट 4 को साल 2017 के दौरान भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट से पता चला है कि 2017 में स्मार्टफोन सेगमेंट में शाओमी के इस स्मार्टफोन की सबसे ज़्यादा यूनिट बिकीं। इस लिस्ट में शाओमी के तीन, सैमसंग के चार, वीवो के दो और ओप्पो का एक फोन शामिल है। एक ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि जियो फोन चौथी तिमाही, 2107 में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन बना। 

जैसा कि हमने बताया कि काउंटरपॉइंट रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में 2017 की चौथी तिमाही में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया। हमने काउंटरपॉइंट से स्मार्टफोन के कुल बाज़ार में पहुंचने वाले यूनिट की संख्या के बारे में जानने के लिए बात की है।सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में शाओमी रेडमी 4 दूसरे, सैमसंग गैलेक्सी जे2 तीसरे, ओप्पो ए37 चौथे, शाओमी रेडमी 4ए पांचवे, सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट छठवें, सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइमसातवें, सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) आठवें, वीवो वाई55एल नौंवे और वीवो वाई53 दसवें नंबर पर रहा। 

इस रिपोर्ट में भारतीय मोबाइल फोन इंडस्ट्री के कई दूसरे आंकड़ों का भी खुलासा किया। कैनालिस के साथ काउंटरपॉइंट का दावा है कि शाओमी ने भारत में 2017 की चौथी तिमाही में बाज़ार में आए कुल स्मार्टफोन के प्रतिशत के लिहाज़ से सैमसंग को पीछे छोड़ दिया। 25 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ शाओमी ने इस तिमाही में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली सैमसंग को पीछे छोड़ दिया। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग 2017 के पूरे कैलेंडर वर्ष में 24 प्रतिशत शेयर के साथ टॉप पर रही जबकि शाओमी की हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही। 

रिलायंस जियो ने 26 प्रतिशत मार्केट शेयर हिस्सेदारी के साथ फ़ीचर फोन सेगमेंट में जबरदस्त एंट्री की। सैमसंग 15 प्रतिशत के कुल मार्केट शेयर के साथ नंबर दो पर रही।

Comments