शाओमी मी मिक्स 2एस का कैमरा होगा बहुत 'समझदार'
टीज़र तस्वीर में दिख रही तालियों को लेकर चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर बताया गया है कि हैंडसेट में हाई-स्पीड वीडियोग्राफी का अनुभव दिया जाएगा। यह 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का भी इशारा दे रहा है। साथ ही फोन के 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर स्लो-मोशन का मज़ा देने की भी चर्चा तेज़ है। हालांकि, यह सैमसंग एस9 के स्लो मोशन फीचर को टक्कर तो नहीं देगा लेकिन यूज़र को पहली बार शाओमी के फोन में यह आनंद उठाने का मौका मिल सकता है। एंड्रॉयड फ्लैगशिप में पिक्सल 2एक्सएल से इसका मुकाबला ज़रूर होगा।

अगर यह फीचर स्लो-मोशन नहीं हुआ तो ताली बजाकर ऑटो-फोकस की सुविधा कंपनी दे सकती है। नया ऑटो-फोकस फीचर आगामी फोन के पिछले वर्ज़न मी मिक्स 2 से तेज़ होगा। हाल में लीक हुई जानकारी में सामने आया था कि कस्टम रोम दिए जाने के चलते इसमें सोनी आईएमएक्स63 इमेज सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। सेंसर आखिरी बार ज़ेनफोन 5ज़ेडमें देखा गया था। इसमें 12 मेगापिक्सल का रिजॉल्यूशन था और कैमरा फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस तकनीक से लैस था। हाल में लीक हुई नई टीज़र तस्वीर के मुताबिक, फोन में एआई कैमरा के कुछ फीचर से पर्दा उठा है। इनमें नए ब्यूटिफिकेशन मोड और टेक्सट व तस्वीर रिकग्निज़न क्षमताएं शामिल है
अफवाहों की मानें तो मी मिक्स 2एस में 5.99 इंच का डिस्प्ले होगा। रैम 8 जीबी होंगे। इसमें 12 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। फोन में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद होगी 4400 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग तकनीक होने की भी बात सामने आ रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि इस हैंडसेट में आईफोन एक्स जैसा नॉच भी दिया जाएगा।
Comments