Google लाएगी सस्ता Pixel स्मार्टफोन, एंड्रॉयड गो पर चलेगा फोन: रिपोर्ट
चीनी ब्लॉग Qooah के मुताबिक, गूगल की आगामी डिज़ायर मिड रेंज स्मार्टफोन सीरीज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 और 700 सीरीज़ के साथ आएगी। फ्लैगशिप पिक्सल फोन में स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त रिपोर्ट इशारा करती है कि आगामी पिक्सल हैंडसेट एंड्रॉयड गो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेंगे। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन का ऐलान किया था, जो 1 जीबी रैम वाले फोन में काम करेगा।
बता दें कि पिक्सल सीरीज़ से पहले कंपनी ने नेक्सस स्मार्टफोन की रेंज पेश की थी। अब मिड रेंज स्मार्टफोन लाकर टेक कंपनी गूगल की मंशा ऐप्पल और सैमसंग से मुकाबला करने की है।
ध्यान रहे, Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL ने दस्तक पिछले साल अक्टूबर में दी थी। दोनों वेरिएंट बेहतर कैमरे, सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस के दावे के साथ आए थे। हालांकि, गूगल ने 3.55 मिलीमीटर वाला हेडफोन जैक नहीं दिया। इसकी जगह यूएसबी टाइप-सी को चार्जिंग के साथ-साथ ऑडियो कनेक्टिविटी की सुविधा दे दी।
Comments